आपको पता ही है की हमारे दैनिक जीवन में सुन्दर और आकर्षक दिखना कितना जरूरी है। इसलिए Salon बिज़नेस आज कल बहुत ही प्रचलित बिज़नेस है और इसमे अच्छी इनकम और ग्रोथ भी है। कुछ समय पहले सजने और सवारने का सौक केवल महिलाओं को ही था। लेकिन आज के समय में लड़को का इंट्रेस्ट भी इस ओर बढ़ता हुआ देखा जा रहा है।
आजकल अधिक्तर लड़के अपने लुक, हेयर कलर, स्किन टाइप, चेहरे आदि को लेकर बहुत सजग रहते है। इसलिए जब आप इस बिज़नेस को स्टार्ट करते है। तो आप को नए-नए हेयर स्टाइल में कटिंग करने की बस आवश्यक्ता होती है। इस तरह से आप अपने प्रयासों द्वारा इस मार्केट और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। और अपने कस्टमर को बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराने के लिए आपको अपने सैलून में वैल्युएबल और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स रखने चाहिये और उपयोग भी करना चाहिए।
इससे आपकी दुकान पे ज्यादा से ज्यादा लोग भी आएंगे और वह आपके अच्छे कॉस्टमर भी बन जायेंगे। क्या आप भी खुद का सैलून शुरू करना चाहते है? और आपके पास इसके संबंध में पर्याप्त मात्रा में जानकारी नहीं है? आज हम अपने इस ब्लॉग के द्वारा आपको इस बिज़नेस से जुड़ी हुई सारी जानकारी बहुत ही आसान तरीके से उपलब्ध करायेंगे, जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी होगी।
जाने आसान 3 तरीको में Salon या नाई की दुकान कैसे खोले Step By Step.
1. Salon ( नाई ) की दुकान की प्लानिंग और लाइसेंस
अगर हम किसी भी बिज़नेस की शुरुआत करते है, तो पहले हमे उसका नाम सोचना होता है। जो की हमारी दुकान या बिज़नेस का नाम क्या होगा । उसके बाद हम यह निश्चय करते काम कैसे करेंगे और उसके लिए किन किन चीजों की आवश्यकता होगी। हम आपको कुछ उपयोगी टर्म्स बताएंगे जिससे आप कम लागत में इस बिजनेस को स्टार्ट कर सकते है।
सबसे पहले हमें कुछ लाइसेंस की आवश्यक्ता होगी। जिससे हमें क़ानूनी तौर पर कोई परेशानी ना आये, आइये हम आपको कुछ जरुरी लाइसेंस की जानकारी देते है. जो की इस प्रकार है।
कोस्मेलोजी (Cosmetology) सैलून लाइसेंस टाइप्स
अपना खुद का सैलून स्टार्ट करने के लिए आपके पास कोस्मेलोजी का लाइसेंस होना अनिवार्य है। जो कि आपकी स्टेट गवर्मेंट के द्वारा दिया जाता है। इस लाइसेंस के लिए हर जगह की थोड़ी अलग फोर्मलिटी होती है। जो की आपको पूरा करना होता है, एक सैलून में दी जाने वाली सेवाओं के लिए विभिन्न लाइसेंस उपलब्ध कराये जाते है जैसे की-
कोस्मेलोजीस्ट लाइसेंस :
यह सबसे प्रचलित लाइसेंस है। यदि आपके पास यह लाइसेंस है, तो आप स्त्री और पुरुष दोनों के लिए काम कर सकते है। साथ ही साथ इस लाइसेंस के द्वारा आप उनके नाखुनो के स्टाइल का काम कर सकते है। इस प्रशिक्षण के द्वारा आप सौंदर्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम कर सकते है।
इलेक्ट्रोलोजिस्ट :
इस तरह के लाइसेंस होल्डर अपने सैलून में कुछ लोग के ऐसे बाल जिन्हें वे जड़ से हटाना चाहते है। उसके लिए ट्रीटमेंट कर सकते है, जिसे हम हेयर रेम्योविंग भी कहते।
मेनिक्युरिस्ट लाइसेंस :
इस प्रकार के लाइसेंस होल्डर आपके पैरो के मसाज, मेनिक्योर, पेडिक्योर, नेल्स आदि पर ध्यान देते है। हालाँकि भारत में छोटे सैलून चलाने वाले इतने सारे लाइसेंस नहीं रखते, वे केवल एक सिंगल लाइसेंस से सभी सुविधाएं प्रदान करते है।
2. Salon या नाई की दुकान के लिए उचित लोकेशन का चयन
कोई भी बिजनेस की प्राथमिकता लोकेशन ही होती है, क्योकि ग्राहक वही पर ज्यादा आएंगे। जहां पर उनके लिए आसान होगा इसलिए आपको अपने सैलून को खोलने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है। जगह जहाँ पर आप अपना सैलून ओपेन करेंगे और अपने ग्राहक को ग्रूम करेंगे. अगर आपका इन्वेस्टमेंट कम है।
तो आप इसे अपने घर में ही कुछ जगह में खोल सकते है। इसके लिए आपको एक जगह की आवश्यक्ता होगी। वैसे जगह का साइज़ आपके बिज़नेस के स्तर पर निर्भर करता है। आवश्यकता अनुसार आप अपने हिसाब से इसे बड़ा या छोटा कर सकते है।
सैलून का आंतरिक क्षेत्र (Interior) :
आपके पास अगर सैलून की जगह आपकी स्वयं की है तो प्रारंभ से ही आप इसे अपने हिसाब से बनवा सकते है। लेकिन यदि आप इसे रेंट पर ले रहें है तो इसे आपको अपनी आवश्यक्ता के हिसाब से चेंज करना पड़ सकता है |
सैलून का बाहरी क्षेत्र (Exterior) :
अगर आपका सैलून बाहर से अच्छा और आकर्षक है। तो आपके यहाँ पर ज्यादा से ज्यादा कॉस्टमर आएंगे। क्योकि आपको पता ही है की जो दिखता है, वो बिकता भी है। इसलिए आपको अपने सैलून को सजाकर और साफ़ स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है |
Salon में यूज़ होने वाले आवश्यक उपकरण
- सुन्दर एवं आकर्षक कुर्सी
- साफ काँच (शीशा)
- अलग अलग तरह की कैंचिया
- शेविंग का सामान
- मैकअप कीट
- Hair Kit
- Hair Wash के लिए वाश बेसिन
- हेयर ड्रायर
- मसाजर
- स्टीमर
- हेयर रिमोवर
- विभिन्न प्रकार के कंघे
Conclusion
इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में आपको पता है, की इंसान को स्वस्थ रहना और सुन्दर दिखना बहुत जरूरी है। इसलिए जो की हमने आपको ऊपर दिए हुए आर्टिकल में एक ऐसे बिज़नेस के बारे में बताया है, जिसकी जरूरत हर व्यक्ति के जीवन में आकर्षक दिखने के लिए है।
इसलिए अपने देखा होगा अधिकतर हर सोसाइटी में एक या एक से अधिक सैलून होते है। और दिन प्रतिदिन यह बढ़ते जा रहे है, क्योकि आजकल लोग लुकिंग में काफी ध्यान दे रहे है। अगर आप इस बिज़नेस को करने के लिए सोच रहे है, तो आपको ज्यादा सोचना नहीं चाहिए, आपको स्टेप लेना चाहिये और हमे जरूर बताये कीआपको हमारे ब्लॉग से क्या मदद मिली इस बिज़नेस के लिए।
No Responses